फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खाई में बाइक गिरने से युवक की मौत,साथी जख्मी

विज्ञापन
संदीप गिरि की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बांसी-इटवा मार्ग पर स्थित बरगदवा पुल के पास शनिवार रात एक बाइक सवार बेकाबू होकर खाई में चले गए। इस हादसे में एक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल का इटवा सीएचसी में इलाज चल रहा है। हादसे की वजह नींद बताई जा रही है, क्योंकि देर रात दोनों मिठाई बनाकर लौट रहे थे।
आशंका जताई जा रही है कि मोड़ पर समझ नहीं पाए और बाइक खाई में चली गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इटवा थाने के गौरा मगुवा निवासी संदीप गिरी (35) पुत्र सुखराम खाना बनाने का कार्य करता था। वह अपने साथी आलोक पुत्र महेश गौतम के साथ शनिवार देर रात बांसी कस्बे के एक दुकानदार के यहां मिठाई बनाने गया था। बताया जा रहा है कि कार्य समाप्त होने के बाद रात में घर लौट रहे थे। इटवा-बांसी मार्ग पर स्थित बरगदवा पुल के पास अंधा मोड़ होने के चलते बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाए और बाइक चालक पुल के पास बने गहरे गड्ढे में चला गया। इससे बाइक पर पीछे बैठा आलोक उछलकर दूर खाई में गिर गया और बेहोश हो गया। वही संदीप गिरी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी सुबह पुल पर घूमने आए गांव वालों को हुई, तो उन लोगों ने इसकी सूचना गोल्हौरा पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए इटवा सीएचसी पहुंचाया। साथ ही मृतक के घरवालों को जानकारी दी और परिवार के आने के बाद पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में एसओ गोल्हौरा राजेश गुप्ता का कहना है कि मामले में इत्तेफाकिया केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें