संदिग्ध हाल में घायल हुई महिला की मौत
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के महुआ गांव में संदिग्ध हाल में चोटिल हुई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव के ही एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए परिवार के लोगों ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के महुआ गांव निवासी झरी उर्फ इनरी (50) पत्नी जगराम किन्हीं कारणों से गंभीर रूप से चोटिल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया और शव का पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई की मांग की। एसओ जोगिया दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद