सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बिस्कोहर के अटल नगर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में रविवार की रात कथावाचक आचार्य दयानंद शुक्ला ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुना कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
उन्होंने कहा कि सच्चे मित्र की पहचान संकट के समय में होती है और विपत्ति के समय जो साथ खड़ा रहे वही सच्चा मित्र है। कहा कि मित्र बनाते समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए। जब आपके पास पैसा और शोहरत होती है, तो आपके बहुत मित्र बन जाते हैं लेकिन जब आपके पास पैसा समाप्त हो जाता है तो अपने भी दूर भागने लगते हैं। सच्चा मित्र वही होता है जो आपके साथ संकट के समय कंधा से कंधा मिला कर खड़ा रहे।
सोमवार को पूर्णाहुति व विशाल भंडारे के साथ कथा का समापन हो गया। इस अवसर पर आयोजक जसवंत सिंह, हीरा देवी, बघेंद्र सिंह, पंकज सिंह, रण विक्रम सिंह, सुभाष, पंचम, राजेंद्र सिंह, रमन सिंह, गुड्डू, विकास, भारत, अरुण पांडेय आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।