फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तारों का मकड़जाल... हर पल हादसों का खतरा

विज्ञापन
रविवार को जहा घटना हुई थी, सड़क से कुछ दूरी पर लटकता हुआ तार। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बिजली के लटकते तार से हर पल हादसों का खतरा है। रविवार को चिल्हिया थाना क्षेत्र के करौंदा चौराहे पर निजी बस के तार के संपर्क में आने से एक वृद्ध की जान चली गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। तार लंबे से लटक रहा था, समस्या को लोग लोग उठा रहे थे लेकिन जिम्मेदार उसे अनसुना कर दे रहे थे। इस घटना ने पूर्व में हुई घटनाओं को ताजा कर दिया है। जिले में पूर्व में ट्रक ट्रॉली और अन्य वाहनों के बिजली के तार के संपर्क में आने से घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

-
शोहरतगढ़ : लंबे से समय से लटक रहा बिजली का तार
शोहरतगढ़। बिजली निगम के जर्जर व सड़क किनारे लटकते हुए तार की वजह से बड़ी घटनाएं हुई हैं। शोहरतगढ़ में सबसे बड़ी समस्या 11 हजार हाई वोल्टेज तार की है, जो सड़क के ऊपर कुछ दूरी पर लंबे समय से लटक रहा है। उसकी चपेट में वाहन आ रहे हैं। दो सालों में शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में दो बड़ी घटनाएं सामने आईं हैं। तार लटकने की वजह से चिल्हिया थाना क्षेत्र के करौदा नानकार गांव के पास रविवार को बस में लटक रहे हाईवोल्टेज तार से बिजली करंट उतरने से शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र लखनपारा गांव निवासी श्यामसुंदर (60) की मौत हो गई थी। परिचालक सहित तीन लोग झुलस गए थे।
-
सड़क से सटे खंभे पर ट्रांसफाॅर्मर लगा कर चालू कर दी सप्लाई
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के खीरा मंडी से तेलियाना मुहल्ला होते हुए रोडवेज व मंदिर चौराहा जाने वाली सड़क पर कब्रिस्तान के समीप बगैर किसी सुरक्षा के सड़क से सटे जिम्मेदार ट्रांसफाॅर्मर लगा कर बिजली सप्लाई चालू कर कोरम पूरा कर दिया। जबकि इस सड़क से बड़ी वाहन के साथ स्कूल वाहनों की बसों की आने जाने का सिलसिला लगा रहता है। समय रहते जिम्मेदार कोई सुरक्षा का उपाय नहीं किया तो बड़ी दुर्घटना घट सकती है। डुमरियागंज कस्बे में खीरा मंडी से तेलियाना मुहल्ला होते हुए मंदिर चौराहा जाने वाली सड़क पर कब्रिस्तान के बाउंड्रीवॉल व मुख्य सड़क से सटकर लगे ट्रांसफाॅर्मर को देखकर पैदल जाने वाले राहगीर डरकर दूरी बनाकर पार करते हैं। लोगों ने कहा कि मोहल्ले में लो वोल्टेज की शिकायत थी जो अब दूर हो गई है लेकिन राहगीरों की सुरक्षा को लेकर कोई बेरिकेडिंग नहीं की गई है।
विज्ञापन

-

दस दिन पहले ट्रांसफाॅर्मर में टकराते बचा था स्कूली वाहन

शाहपुर। डुमरियागंज नगर के हबीबुल्लाह नगर निवासी राम कुमार ने कहा दस दिन पूर्व बच्चों से भरी एक स्कूल बस कब्रिस्तान के समीप लगे ट्रांसफाॅर्मर से टकराते बच गई। सिर्फ तार में फंसकर कुछ शीशे ही टूटे। खैर गनीमत रहा दुर्घटना में किसी बच्चों को कोई चोटें नहीं आई थीं। एक बड़ी दुर्घटना टल गई थी।

-

दुर्घटना का दावत दे रहा सड़क पर लटकता हुआ ट्रांसफाॅर्मर

शाहपुर। डुमरियागंज नगर के समाजसेवी अशोक गुप्ता ने बताया कि कस्बे में ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, वहां कुछ स्थानों पर सड़कें टूटी हुई हैं। आने-जाने वाले वाहन के साथ अक्सर हादसे होते रहते हैं। समय रहते ट्रांसफाॅर्मर के समीप बैरिकेडिंग नहीं की गई तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
-
झुके हुए बिजली के पोल से हो रही आपूर्ति
ढेबरूआ। बढ़नी ब्लॉक के क्षेत्र के मडनी से ढेकहरी बुजुर्ग को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित खुरहुरिया मोड़ पर पिछले सात महीनों से एक बिजली का खंभा गिरा हुआ है। ग्रामीण कई बार विभागीय अधिकारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि खंभा गिरने के बावजूद बिजली की सप्लाई चल रही है। सड़क किनारे गिरे इन तारों से राहगीरों और मवेशियों और बच्चों के लिए हर समय खतरा बना रहता है। स्थानीय लोग भवन चौधरी, प्रकाश, मुमताज, अनिल चौधरी और इंतजार ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस समस्या से बार-बार अवगत कराया गया है। इसके बावजूद विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी अधिकारी उसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
-
पूर्व में ये हुईं हैं घटनाएं

1- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के धनगड़िया दो नवंबर 2024 को लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के दौरान टैक्टर-ट्राली 11 हजार वोल्ट का बिजली करंट उतरने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। जबकि 11 बच्चे झुलस गए थे। इस घटना में हुई लापरवाही में दो दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए थे। वहींं, बिजली विभाग की ओर से भी कार्रवाई की गई थी।

2- बीते साल बांसी कोतवाली के स्थानीय कस्बे में भूसा लेकर जा रहा एक ट्रक हाई वोल्टेज बिजली के तार के कहीं से संपर्क में आ गया। जबतक कुछ समझ पाते तबतक चालक और परिचालक झटका लगने के साथ झुलस गए थे। गनीमत था कि बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई थी नहीं बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

3- डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बेवां चौराहा पर बीच चौराहा पर बिजली विभाग का तार लटक रहा था। इससे 10 माह पूर्व में हैदराबाद से डुमरियागंज आ रही बस में आग लग गई थी। इसमें सवारियों का सामान जल कर राख हो गया था। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। तार इतना अधिक नीचे था की अक्सर वहां घटना घटती थी। बिजली विभाग ने संज्ञान में लेते हुए तार को सही करा दिया था। इसके बाद भी कस्बे में कस्बे ऐसे स्थान हैं, जहां पर तार लटक रहा है और हमेशा हादसे का खतरा बना हुआ है।

-
बोले जिम्मेदार
रविवार को जहां घटना हुई थी, वहां तार सही करवा दिया गया है। गांव में 240 बोल्ट बिजली के तारों को केबल तार बदलने की प्रकिया चल रही है। 11 हजार वोल्ट के तारों को केबल तार बदलने की प्रस्ताव पर शासन स्तर चल रहा है। शासन के आदेश व स्वीकृति मिलने पर यह भी केबल तार बदल दिया जाएगा। रविवार को हुए घटना में जिस वृद्ध की मौत हुई है। इनके परिजन पांच लाख व झुलसे हुए लोगों एक लाख की सहायता राशि दी जाएगी। प्रकिया चल रही है। एक महीने के अंदर पीड़ितों के खाते में राशि पहुंच जाएगी।
योगेश, एसडीओ फीडर परसिया
-
बोले जिम्मेदार
अभियान चलाया जाएगा, जहां भी तार लटक रहे हैं, उसे सही करवाया जाएगा। इसके साथ ही जहां बदलने की जरूरत होगी बदलवाया जाएगा। जो ट्रांसफाॅर्मर सड़क से करीब है, जल्द बैरिकेडिंग करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

संतोष कुमार त्रिपाठी, एक्सईएन, डुमरियागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें