सिद्धार्थनगर। महिला थाना में रविवार को मिशन शक्ति के तहत नई किरण जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें तलाक के कगार पर पहुंचे चार जोड़ों को सुलह समझौता करके एक साथ रहने को राजी हो गए। इसके बाद उन्हें घर भेजा गया। एसओ महिला थाना भाग्यवती पांडेय ने बताया कि थाने पर नई किरण सुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें किन्हीं विवाद के कारण तलाक के कगार पर पहुंचे परिवार के दोनों पक्ष को बुलाया गया था। इसमें दोनों पक्ष पहुंचे थे। इसमें सुलह समझौता करके चार जोड़े को एक साथ रहने पर राजी किया गया। इसमें नाजिया पत्नी शाबीर निवासी देवकली जगर गठिया थाना मोहाना, सकीना पत्नी महबूब निवासी सूरजनगर थाना सिद्धार्थनगर, रजनी यादव पत्नी राकेश यादव निवासी गुजरौलिया थाना चिल्हिया, अनीता पत्नी आलोक निवासी छितरापार थाना उसका बाजार शामिल हैं। वहीं, जिन मामलों में बात नहीं बनी, उन्हें अगली तारीख में बुलाया गया। इसमें आरक्षी आशा गौड़, रीना रावत, प्रियंबदा सिंह, प्रगती राय, रीना का महत्वपूर्ण योगदान रहा।