फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पैदल जा रहे व्यक्ति को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 20 Apr 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र केे बढ़या चौराहे पर देर शाम हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मिश्रौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बढ़या चौराहे पर बृहस्पतिवार देर शाम अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। परिवार के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा करके शव को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र स्थित रेहरा उर्फ भैसाही निवासी मोहम्मद मुस्तकीम (30) किसी काम से देर शाम पैदल बढ़या चौराहे की ओर निकला था। भगवतपुर गांव के पूर्व बेलवा की तरफ से आए वाहन ने उसे टक्कर मार दी और भाग निकला। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र इटवा भेजा। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अभी जिला अस्पताल ले ही जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत गईं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि घरवाले पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं थे। इसलिए पंचनामा कर लाश को घर वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें