फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पंखिया गैंग का शातिर बदमाश गिरफ्तार

Sat, 28 Feb 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पडरौना कोतवाली व विशुनपुरा थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व हुई चार चोरियों का खुलासा हो गया है। पुलिस ने पंखिया गैंग के शातिर चोर को बलरामपुर के बहराइच रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने बताया कि कोतवाली पडरौना, विशुनपुरा थाने की पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने दोनों थानों में दर्ज मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त पवन पुत्र लतुरी निवासी सेहरा पुख्ता थाना दातागंज जनपद बदायूं को बलरामपुर से बहराइच जाने वाले मार्ग के पास से चोरी किए गये सामान के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमा में धारा की बढ़ोतरी करके जेल भिजवा दिया है। पुलिस ने उसके पास से कुल 19630 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त एक स्मार्ट फोन को बरामद किया है।
-
यहां पर हुईं थीं चोरियां
पडरौना। पडरौना कोतवाली के मिश्रौली चौकी क्षेत्र के रियाज नगर निवासी मजबुननिशा पत्नी अहट के घर में चोरों ने पिछले 17 जनवरी की रात घर में घुस कर पांच लाख जेवरात तथा सिधुआ चौकी के सेमरिया खुर्द में काशीनाथ मिश्रा के घर से पिछले 21 जनवरी की रात को जेवरात व एक लाख नगदी चुरा ले गए थे। इसके अलावा विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मेला नरहवा में पिछले 31 दिसंबर की रात तथा 16 जनवरी की रात शाहपुर खलवापट्टी में 16 जनवरी की रात घर में घुस नगदी समेत जेवरात चुरा ले गए थे। दोनों थानों में पुलिस ने दो-दो केस दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें