फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पथरा में भारतीय नववर्ष पर आयोजित हुई सभा, भाईचारे का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। स्थानीय कस्बे के बाग में बुधवार को भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर गले मिलते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आपसी भेदभाव को भुलाकर देश में भाईचारे और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। सुबह 6 बजे से ही लोग यज्ञशाला प्रांगण में एकत्रित होने लगे थे।
स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति के प्रबंधक राजकुमार अग्रहरि ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से भारतीय नववर्ष की शुरुआत होती है। इस समय प्रकृति भी नव रूप धारण कर लेती है। वृक्षों में नए पत्ते आ जाते हैं और वातावरण हरियाली व फूलों से भर जाता है। उन्होंने बताया कि इसी कालखंड में नवरात्र, राम जन्म और राम राज्याभिषेक जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर भी आते हैं। मौसम भी इस समय संतुलित रहता है, जिससे नववर्ष का उत्सव विशेष आनंददायक बन जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने सगे-संबंधियों को फोन कर शुभकामनाएं दें, घरों पर केसरिया ध्वज लगाएं और द्वार पर दीपक जलाकर उत्सव मनाएं। इस अवसर पर बंशीधर सोनी, दिनेश विश्वकर्मा, संतोष कन्नौजिया, राम लखन गुप्ता, सन्नी कसौधन, अभय मोदनवाल, भोला आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें