फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ने के दौरान तालाब में डूबने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मछली पकड़ने के दौरान तालाब में डूबने से एक की मौत
विज्ञापन

बांसी क्षेत्र के गोनहा डीह गांव के उत्तर तालाब की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कोतवाली बांसी क्षेत्र के गोनहा डीह गांव के उत्तर तालाब में मंगलवार को दोपहर मछली पकड़ने के दौरान डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गोनहाडीह गांव के तालाब में मंगलवार दोपहर दो बजे गांव के कई लोग जाल लेकर मछली पकड़ने गए थे। उनके साथ राकेश (40) झीनक भी साथ गया था। लोगों ने मछली पकड़ने के बाद दो बार तालाब में जाल फेंका, दोनों बार मछली नहीं मिली। तीसरी बार तालाब में जाल डालने पर उसमें राकेश फंसकर बाहर निकला। यह देखते ही सभी दंग रह गए और यह नहीं समझ पाए कि आखिर कैसे वह कब तालाब में डूब गया। पानी से बाहर निकलने पर राकेश की सांसे चल रही थी। इसे देख ग्रामीण उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी ले जा रहे थे। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्विनी चौधरी ने बताया कि राकेश अस्पताल पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने कारण शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि उसकी मौत कैसे हुई। कोतवाल संजय कुमार मिश्र ने बांसी अस्पताल के डॉक्टर के मेमो आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें