सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मझरिया के टोला मेथीडि़हवा निवासी राधेश्याम मल्लाह (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी पत्नी कबूतरी ने बताया कि उनके पति नशीले पदार्थ का सेवन करते थे। वह सुबह 10 बजे घर से निकले थे। घर लौटने के दौरान एक बजे दिन में उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध मिश्रौलिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली। इसके बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद