भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र से होकर जाने वाली राप्ती के बाढ़ की तबाही का दंश हर साल झेलना पड़ता है। बाढ़ के बाद राप्ती का कटान तेजी से होने लगती है,जिसमें अब तक किसानों का सैकड़ों बीघा खेती योग्य जमीन राप्ती में समाहित हो चुकी है।
राप्ती के कटान को रोकने के लिए इटवा के विधायक व उत्तर प्रदेश के नेता प्रति पक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ.राजा गणपति आर को पत्र भेज कर क्षेत्र के फत्तेपुर व डुमरिया गांव के पास राप्ती नदी के कटान को रोकने के लिए उचित प्रबंध करने की मांग की है।
डीएम को दिए अपने पत्र में नेता प्रति पक्ष माता प्रसाद पांडेय ने बताया है कि डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के फत्तेपुर व डुमरिया गांव के पास राप्ती का कटान तेजी से हो रहा है।राप्ती के कटान से आब तक किसानों का करीब सौ बीघा से अधिक खेती योग्य जमीन राप्ती में समाहित हो चुकी है और कटान गांव के तरफ बढ़ रही है,जिससे लोग भयभीत है।