फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छत की शटरिंग खोलते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

Fri, 10 Nov 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के कोल्हुई बाजार मेें हुई घटना
विज्ञापन


गांव में पहुंची लाश, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल

संवाद न्यूज एजेंसी

लोटन। लोटन कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर गांव के टोला निबिहवा निवासी युवक की बृहस्पतिवार सुबह महरागंज जनपद के कोल्हुई बाजार में छत की शटरिंग खोलते समय करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। शव घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लोटन कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर टोला निबिहवा गांव निवासी मोहन (26) पुत्र जनार्दन शटरिंग का कार्य करता था। परिवार के लोगों के मुताबिक, महराजगंज जिले के कोल्हुई बाजार में मकान से शटरिंग खोलने के लिए सुबह पहुंचा था। उसे खोल रहा था कि छत के ऊपर से जा रहे बिजली के तार का ध्यान नहीं पड़ा और तार में लोहे का एंगल सट गया। इससे चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन व मकान मालिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गये। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर घर चल आए। पैतृक गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की शादी पांच साल पहले हुई था और दो बच्चे हैं। इसमें एक लड़की व लड़का है। रोजी-रोटी के लिए सोलह साल के उम्र से ही शटरिंग का काम करता था। जनार्दन के चार लड़के हैं। इसमें मृतक दूसरे नंबर का लड़का था। इसके मौत से पत्नी सहित पूरा परिवार टूट सा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें