सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना की पुलिस ने मंगलवार को एक बालिका के लापता होने की जानकारी के बाद अलर्ट हो गई और दो घंटे में उसे ढूंढ़कर परिवार के लोगों को सौंप दिया। एसओ जितेंद्र सिंह के मुताबिक नेपाल के इतरवल निवासी चमेली पुत्री विश्वनाथ मोहाना बाजार में रोती हुई मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह मामा के घर आई थी। अपने मामा का नाम सियाराम निवासी महादेइया थाना कोतवाली बता रही थी। मिशन शक्ति टीम को प्रधान महदेइया ने सूचना दी। इसके बाद मोबाइल फोन से संपर्क कर बच्ची के मामा-मामी, नानी को बुलाया गया, जिसकी पहचान बच्ची को कराने के बाद उसे मामी सूर्यमति पत्नी सियाराम के सुपुर्द कर दिया गया।