फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में किशोरी की मौत, तालाब में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी से आजिज किशोरी ने दी जान
विज्ञापन

गांव के तालाब से गोताखोरों ने निकाली लाश
मृतका के चाचा ने एक युवक पर परेशान करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा (सिद्धार्थनगर)। थानाक्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से आजिज आकर एक किशोरी ने तालाब में कूदकर जान दे दी। वहीं, मृतका के चाचा ने गांव के ही एक युवक पर मोबाइल फोन से कॉल कर परेशान करने आरोप लगाया। चाचा की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पथरा थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को गांव का एक युवक बार-बार फोन करके परेशान कर रहा था। ऐसा किशोरी के घरवालों का आरोप है। बुधवार की भोर में किशोरी के लापता होने पर घरवालों ने काफी खोजबीन की। सुबह गांव के पोखरे के पास किशोरी का दुपट्टा मिला। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मछुवारों को बुलाकर पोखरे से किशोरी की लाश निकलवाई। वहीं, किशोरी के चाचा का आरोप है कि गांव का एक युवक भतीजी को बार-बार फोन करके परेशान करता था। युवक की हरकतों को भतीजी ने घरवालों से बताया था। मगर लोकलाज के डर से कुछ बोल नहीं सके। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष शशिप्रकाश सिंह ने कहा कि घरवालों की तहरीर पर आरोपी शिवकुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें