जोगिया के नादेपार में टेंट की दुकान में आग लगने से जला सामान।
- फोटो : अमर उजाला
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के नादेपार चौराहे पर स्थित एक टेंट की दुकान में गुरुवार की देर रात आग लग गई। ग्रामीणों के घंटों कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया गया। अगलगी से दुकान में रखे लाखों के सामान जलकर नष्ट हो गया। क्षेत्र के नादेपार गांव निवासी विक्रम चौराहे पर टेंट व सिलाई की दुकान चलाता है। गुरुवार की शाम वह दुकान बंद करके वह घर चला गया था।
देर रात दुकान में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। विक्रम के मुताबिक दुकान में रखा प्रोजेक्टर, पंखा, केबिल, रजाई, गद्दा, चारपाई समेत लाखों के सामान जलकर नष्ट हो गया।