फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आग लगने से 35 किसानों की बीघा एकड़ गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के बसडिला मैनुद्दीन व सेमरी गांव के बीच शुक्रवार को गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। करीब 23 बीघा तैयार फसल जल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के कई गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और पंपिंग सेट चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

तेज धूप और हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे हसनैन शेख, जियाउल शेख पूर्व प्रधान, समसुद्दीन, अलाउद्दीन, मुन्ना अंसारी, मकसूद, अब्दुल रहीम, विश्वनाथ, शारदा, नज़बून, जियाउद्दीन सहित 35 किसानों के खेत में खड़ी फसल जल गई।
घटना की सूचना मिलते ही एसओ अनिल कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने तक ग्रामीणों ने काफी हद तक आग पर नियंत्रण पा लिया था। वहीं लेखपाल विवेकानंद के अनुसार करीब 17 एकड़ गेहूं की फसल का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें