फोटो- है
भवानीगंज। क्षेत्र के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीगंज का सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार वाजपेयी ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर हरिशंकर चौधरी अनुपस्थित मिले। वहीं, अस्पताल के स्टाफ ने अस्पताल की जर्जर स्थिति को दिखाते हुए बताया कि बरसात के मौसम में यहां इलाज तो क्या बैठना भी दुश्वार हो जाता है। अस्पताल के ओटी इमरजेंसी एवं अन्य कमरों में जीव जंतु घूमते रहते हैं। अस्पताल की हालत को देखते हुए सीएमओ ने ध्वस्तीकरण करने के लिए प्रयास करेंगे। इस दौरान एलटी विक्रम कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद