फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में गई जान: देर रात घर लौट रहे कंप्यूटर ऑपरेटर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही हो गई मौत

Sat, 18 Apr 2026 11:35 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार देर रात घर लौट रहे इटवा विकास खंड में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप गुप्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे थे, तभी रगड़गज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

परिजनों को हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें