फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

Wed, 08 Jul 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से आयोजित छात्र उद्घोष कार्यक्रम में युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का संचालन तहसील संयोजक गौरव पांडेय ने किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता विनोद पाठक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के महान विचारों की याद दिलाता है। जिला संयोजक यशराज ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल छात्र हितों की रक्षा करना नहीं बल्कि ऐसे युवाओं का निर्माण करना है जो राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, संस्कार और राष्ट्रभक्ति को जीवन का आधार बनाने और शिक्षा के साथ समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित के कार्यों में योगदान देने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर मंत्री भारत भारी, अंगद त्रिपाठी, अभिषेक अग्रहरी, सचिन पांडेय, हरीश पांडेय, अजय विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें