फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांसी ब्लॉक के विकास के लिए 27.74 करोड़ के बजट पर मुहर

Sat, 08 Mar 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कस्बे के आजाद सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई। क्षेत्र के विकास कार्य के लिए 27 करोड़ 74 लाख का बजट पास हुआ। इससे सड़क और नाली सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख नीलम यादव ने की।
विज्ञापन

सासंद प्रतिनिधि राम किंकर मिश्र ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी सदस्यों के क्षेत्र में कार्य होना चाहिए। जिन विभागों के जिम्मेदार बैठक में नहीं आए है, उनके खिलाफ नोटिस जारी किया जाए। सदस्यों को काम दिए जाएं, जिससे उनकी ताकत में बढ़ोतरी हो।
खंड विकास अधिकारी कृतिका अवस्थी ने पिछले वर्ष की कार्रवाई सुनाई। साथ ही इस वित्तीय वर्ष होने वाले विकास कार्य के लिए बजट के बारे में बताया। साथ ही सभी सदस्यों से कार्ययोजना भी मांगी।
विज्ञापन

विकास क्षेत्र में मनरेगा योजना के तहत 27 करोड़ 74 लाख रुपये और राज्य व केंद्र वित्त की बजट पर चर्चा की गई। बैठक में ग्राम प्रधानों ने कहा कि कई ग्राम पंचायतों में आवास के सर्वे में लापरवाही की जा रही है।
बैठक में क्षेत्र पंचायत के विकास से संबंधित कई बिंदुओं पर विचार किया गया। इस दौरान बाल विकास विभाग से मंजू चौधरी, वन दरोगा राज कपूर, शिक्षा विभाग से सुनील चौधरी, जिला पंचायत सदस्य निर्मला यादव, जल निगम से कमलेश कुमार सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें