फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गन्ना लदी ट्रॉली से गिरकर कुचला बालक, मौत

Sat, 04 Nov 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन


- कठेला समय माता थाना क्षेत्र के धंगरहवा गांव के पास हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

बिस्कोहर। थाना कठेला समय माता के धंगरहवा गांव के पास शुक्रवार देर शाम को एक बालक गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरा और उसी से कुचलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के तेनुआ गांव के रहने वाला वली मोहम्मद (11) पुत्र मसउअर अली देवियापुर गांव के एक व्यक्ति के गन्ना लदी ट्राॅली पर बैठ कर कठेला चौराहे की तरफ जा रहा था। जैसे ही कठेला कोठी कठेला चौराहा मार्ग पर स्थित धंगरहवा गांव के पास पहुंचा कि झटका लगने से गिर गया। इससे वह ट्राॅली के पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर पहुंची कठेला थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, वली मोहम्मद की मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्या ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें