फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आंधी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटे की मौत, आठ जख्मी

Mon, 06 Apr 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रात में बोलेरो पलटने से घायल वीरू मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में इलाज के बाद निकला- संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/पथरा। क्षेत्र के झहरांव गांव के स्थित सरयू नहर की पुलिया के पास देर रात आंधी के बीच एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में सोनी (32) पत्नी वीरू और उसके पुत्र प्रियांशु की मौत हो गई। जबकि, गाड़ी चला रहा वीरू, कनवल, झिनकी, लालती, सलीम उर्फ रामकरन, सुनीता, महिमा और सलीम जख्मी हो गए। घायलों को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मरने वाले संतकबीरनगर जनपद के निवासी हैं, जो रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बरई बनगवां गांव गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद देर रात लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जनपद के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के अमहरा निवासी वीरू (34) अपनी पत्नी सोनी और तीन माह के पुत्र प्रियांशु सहित परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर बोलेरो से सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बरई बनगवां गांव गया था। वहां आयोजित कार्यक्रम संपन्न होने के बाद संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा निवासी कनवल और उसकी पत्नी झिनकी, लालती पत्नी निनहर, उसके रिश्तेदार सलीम उर्फ रामकरन, सुनीता पत्नी सलीम उर्फ रामकरन, उसकी पुत्री महिमा और सलीम निवासी बरई बनगवां थाना डुमरियागंज को बैठाया और घर के निकल पड़ा।
बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे वह पथरा बाजार थाना क्षेत्र के झहरांव गांव में सरयू नहर की पुलिया पर पहुंचे थे कि अचानक तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। इस दौरान अचानक आए मोड़ को गाड़ी चला रहा वीरू देख नहीं पाया और बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद किसी तरह अन्य लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल बांसी पहुंचाया गया, जहां सोनी पत्नी वीरू और उसके पुत्र प्रियांशु को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ पथरा अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंच गई थी। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-
अंधा मोड़ फिर बना मौत का कारण
शुक्रवार को पथरा थाना क्षेत्र के टेढि़या चौराहे के पास बने अंधे मोड़ पर बाइक चालक और सवार की ट्रेलर की टक्कर से मौत हो गई थी। शनिवार रात्रि में झहरांव नहर के पुल के पास बना अंधा मोड़ एक बार पार फिर लोगों की जान जाने की वजह बना। इस हादसे में एक मासूम के साथ उसकी मां की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बचे लोग जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहे हैं।

-

क्या कहते हैं स्थानीय लोगों

लोगों का कहना है कि बांसी डुमरियागंज मार्ग पर झहरांव नहर के पुल पर एक अंधा मोड़ है, जहां हर माह कोई न कोई चार पहिया वाहन नहर में गिर जाता है, लेकिन इस पर पीडब्ल्यूडी ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों का यह भी आरोप है कि सड़क के चौड़ीकरण के समय पुरानी को छोड़कर बगल में नई सड़क का निर्माण करा दिया गया, जिससे वहां अंधा मोड़ बन गया जबकि, पुरानी सड़क है जो नहर के सीधे पार पहुंचती है। इससे आए दिन सड़क हादसे में लोग चोटिल हो रहे हैं।

रात में बोलेरो पलटने से घायल वीरू मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में इलाज के बाद निकला- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें