फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 17 एमएम की पथरी एक ही बार में टूटी, ऑपरेशन की नौबत नहीं आई

Sun, 29 Nov 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। किडनी और पेशाब की नली के बीच फंसी 17 एमएम की पथरी ने प्रयागराज के 21 वर्षीय युवक की परेशानी बढ़ा दी थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी लेकिन सर्जरी के डर से वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में एडवांस्ड लिथोट्रिप्सी मशीन से एक ही सीटिंग में पथरी तोड़ दी गई। बाद में सीटी स्कैन कराया गया तो पथरी का नामोनिशान नहीं मिला।
विज्ञापन

युवक को फरवरी 2026 से पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द, पेशाब में खून आने और बार-बार पेशाब होने की समस्या थी। उपचार के लिए पहुंचने से चार दिन पहले उसे बुखार भी आया था। सीटी स्कैन में दाहिने गुर्दे के निकास मार्ग के पास 17 एमएम की पथरी मिली। इसकी कठोरता 950 से 1100 हाउंसफील्ड यूनिट थी। गुर्दे में हल्की से मध्यम सूजन भी थी। युवक को पहले भी दो बार पथरी हो चुकी थी। यूरोलॉजी विभाग में एडवांस्ड एक्स्ट्राकार्पोरियल शॉक वेव लिथोट्रिप्सी (ईएसडब्ल्यूएल) तकनीक से उसका उपचार किया गया। इसमें शरीर के बाहर से शॉक वेव भेजकर पथरी को छोटे टुकड़ों में तोड़ा जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें