फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए की कार्यप्रणाली को सदन में उठाऊंगा : ध्रुव

Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्राथमिक शिक्षक संघ और आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी मांगाें को लेकर बीएसए कार्यालय पर दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। धरने में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने बीएसए की कार्यप्रणाली को विधानसभा में उठाने की भी बात कही। इसी क्रम में देर शाम शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से भी मिला।
विज्ञापन

शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि लगातार शिकायतें यह बता रहीं हैं कि बीएसएस केवल तानाशाही चला रहे हैं। ऐसे में उनकी तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीएसए की इस कार्यप्रणाली को मैं सदन भी उठाऊंगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि बीएसए के तान शाही रवैये को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। बीएसए समायोजन को लेकर संवेदशील नहीं है। समायोजित शिक्षा मित्रों के सत्यापन करने में देरी की जा रहा है। जिससे उनका परिवार भुखमरी के कगार पर है। उर्दू शिक्षकों की पद्दोन्नति नहीं किया जा रहा है। मंत्री कृपा शंकर राय ने कहा कि जिन शिक्षकाें की सेवा तीन वर्ष पूरा हो गया है, उनका अभी तक पत्र नहीं लिखा गया।
इससे उनके पद्दोन्नति में बाधा हो रही है। इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष हेमंत शुक्ला कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षामित्रों के समायोजन में अनियमितता और मनमानी कर रहे हैं। इसी क्रम में राधेरमण त्रिपाठी, कृपाशंकर राय, हेमंत शुक्ला समेत शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलकर पूरे मामले को अवगत कराया। इस पर डीएम ने दस दिन के भीतर सभी समस्याओं को सुलझाने की बात कहीं। साथ ही बीएसए के ऊपर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यशैली में सुधार के आदेश दिए। इस दौरान सुरेंद्र त्रिपाठी, गयानंद मिश्रा, अतुल श्रीवास्तव, रवि प्रकाश पांडेय, हरीश आर्या, अकरम, शिवशरन चौधरी, अतुल मिश्रा, ने भी संबोंधित किया। धरने में अभय श्रीवास्तव, शैलेद्र मिश्रा, आशा मिश्रा, चंद्र प्रभा, आरती, अनीता, सीमा पांडेय, मधुबाला, शांती देवी, अशोक अवस्थी, अजय श्रीवास्तव, बबीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें