शोहरतगढ़। थाना शोहरतगढ़ में रविवार दोपहर मोटरसाइकिल सवार दंपति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जनपद बलरामपुर के गौरा थाना में तैनात एसआई चक्रधारी सिंह (45) पत्नी सुमन सिंह (40) मोटरसाइकिल से अपने निजी घर थाना चिल्हिया के ग्राम करौती जा रहे थे। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में दोपहर साढ़े 12 बजे गणेशपुर-बानगंगा चौराहे के बीच एनएच मार्ग पर सामने से आ रही वाहन की ठोकर से अनियंत्रित होकर बाइक सड़क के बगल में पड़ी गिट्टी की ढेर से टकरा गए। जिससे बाइक पर सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सामने से गुजर रहे हल्का लेखपाल तिकधारी सिंह ने घायलों को इलाज के लिए निजी हास्पिटल पहुंचाया। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति गंभीर बताई है।