फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अधिवक्ता

Sat, 12 Jul 2014 05:31 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खराब सड़कें, बदहाल बिजली व्यवस्था और फैजाबाद कचहरी में गैंगवार के विरोध में शुक्रवार को सिविल सिद्धार्थनगर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बस्ती-लुंबिनी नेशनल हाइवे डेढ़ घंटे तक जाम रखा। जाम के चलते उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम को अधिवक्ताओं ने ज्ञापन दिया। इसके बाद जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद सरवर अनवार के नेतृत्व में अधिवक्ता दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लुंबिनी-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे। यहां मांगों को लेकर वकील सड़क पर बैठ गए। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी की दिक्कतों पर प्रशासन की नजरें नहीं जा रही हैं। अगर जाती तो एक साल से गड्ढे में बदल चुके गोरखपुर-नौगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत हो गई होती। इसकी सुध किसी जिम्मेदार ने नहीं ली। जबकि इस मामले को लेकर लगातार मीडिया ने खबरें प्रकाशित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। शासन की तरफ से जारी शेड्यूल के बाद भी बिजली नहीं मिल रही है। इससे लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि हुसैनगंज से लेकर बाईपास तक राष्ट्रीय राजमार्ग इस तरह ध्वस्त है कि पैदल चलने में भी डर लगता है। महामंत्री अंजनी कुमार दुबे ने कहा कि फैजाबाद कचहरी में हुए गैंगवार की जितनी भी निंदा की जाए, कम है।
जाम लगाने की जानकारी जब एसडीएम आरडी राम को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सात मांगों का ज्ञापन दिया। वकीलों ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अधिवक्ता पूरे जिले में बड़ा आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार चतुर्वेदी, महामंत्री अंजनी कुमार दुबे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय कुमार चौरसिया, अशोक त्रिपाठी, सिद्धनाथ पांडेय, संयुक्त मंत्री मनीष मणि त्रिपाठी, प्रमोद कुमार मौर्या और कोषाध्यक्ष महाराज शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें