फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर के नाम पर दर्द दे रहा नेशनल हाइवे

Fri, 11 Jul 2014 05:31 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग नौगढ़-गोरखपुर की बदहाली लोगों को रुला रही है। दो दिन से फंसे ट्रक की वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। किसी तरह दोपहिया वाहन जलभराव के बीच से गुजर रहे हैं। जिम्मेदारों ने अगर पहले इसकी परवाह की होती तो आज ये हालात नहीं होते। हद तो तब हो गई है, जब जाम के बाद भी जिम्मेदार सड़क की दुर्दशा देखने तक नहीं आए। शहर में घुसते ही हुसैनगंज से लेकर बाईपास तक का सफर लोगों को बेहद दर्द दे रहा है। बरसात के इस मौसम में सड़क पर पानी जमा हो गया है। तीन सौ मीटर की दूरी पार करने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि इस रास्ते पर जिम्मेदार नहीं जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी मार्ग की दशा पिछले एक साल से इसी तरह है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष जमील सिद्दीकी का कहना है कि पीएनबी बैंक से लेकर पकड़ी तक नाला निर्माण कार्य का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव पास होते ही काम शुरू कराया जाएगा। नाले का निर्माण होने के बाद शहर से जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी। लोगों को जाम भी नहीं झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें