फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से डुमरियागंज में बिजली आपूर्ति ठप

Sat, 22 Mar 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। मंगलवार रात 12 बजे डुमरियागंज की ठप विद्युत आपूर्ति शुक्रवार की रात तक बहाल नहीं हो सकी। जिससे बोर्ड परीक्षार्थियों के साथ ही यूनिवर्सिटी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की परेशानियां बढ़ गई हैं। इससे क्षेत्र में चौतरफा हाहाकार मचा हुआ है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री गांवों को 16 घंटे बिजली देने के दावे का दम भर रहे हैं। लेकिन विद्युत विभाग के जिम्मेदार लोग इसे सच नहीं कर पा रहे। हालत यह है कि डुमरियागंज क्षेत्र में 72 घंटों से आपूर्ति बाधित है। जिससे लोगों की दिनचर्या में खलल पैदा हो गई और बोर्ड परीक्षा देने वालों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
अशोक कुमार सोनी ने बताया कि बिजली गुल होने के कारण इन्वर्टर भी दगा दे गए हैं। दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो गई है। गृहिणी फरहीन तबस्सुम ने कहा कि बिजली कटौती के लिए पानी तक के लिए तरसना पड़ रहा है। आलोक, संतोष, सुखपाल, राकेश, महेंद्र, आशीष श्रीवास्तव आदि ने भी आपूर्ति बदहाल होने से समस्याएं गिनाईं। इस संबध में डुमरियागंज विद्युत विभाग के एसडीओ आदित्य भूषण ने बताया कि बस्ती पावरस्टेशन पर ग्रिड में खराबी और केबल जल जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। काम चल रहा है, इसे जल्द ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें