शोहरतगढ़। पिपरपतिया में एक युवक घर के सामने दुकान में मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए गया। चार्जर प्लग में लगाते समय करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हाल में घर के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर चले। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
बुधवार को चिल्हिया क्षेत्र के पिपरपतिया निवासी गोभी का 20 वर्षीय पुत्र सर्वजीत उर्फ लाला घर के सामने मोबाइल की दुकान पर शाम साढे़ चार बजे अपने मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए गया। चार्जर बोर्ड के प्लग में लगाते उसके शरीर में करंट दौड़ गया। इससे वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर गया। दुकानदार की आवाज सुनकर घर के लोग पहुंचे और सर्वजीत को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर निकले। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। लोगों के मुताबिक सर्वजीत का तीन मार्च को ही गौना हुआ था। इसकी ससुराल शोहरतगढ़ क्षेत्र के कम्हरिया गांव में है।