फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरे आलम को टिकट देने का विरोध

Wed, 12 Mar 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार घोषित होते ही विरोध शुरू हो गया है। आप के कई नेताओं ने पार्टी के नीतियों के विरुद्ध टिकट देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को आम आदमी पार्टी से बदरे आलम को टिकट दिए जाने की घोषणा के बाद मंगलवार बैठक कर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। आप कार्यकर्ता कंचन वर्मा, रामेश्वर पांडेय, किस्मत अली, नेसाब अहमद और चिंता बाबा आदि ने कहा कि यहां का टिकट 20 दिन पूर्व ही निर्धारित कर दिया गया था। उसके बाद दावेदारों के साक्षात्कार कराए जा रहे थे। यह साबित करता है कि गलत तरीके से टिकट बंटवारा किया गया है। पार्टी ने पहले कहा था कि स्वच्छ छवि व समाजसेवी पहचान रखने वाले लोगों को टिकट दिया जाएगा। दूसरे दलों से आने वाले लोगों को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। लेकिन टिकट बंटवारे में पार्टी के उक्त मानक को दरकिनार कर दिया। इन लोगों ने पार्टी के डुमरियागंज प्र्रभारी शबरेज रिजवी व प्रदेश पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।
इस संबंध में जिला संयोजक रमेश श्रीवास्तव का कहना था कि टिकट बंटवारे का मामला नेतृत्व से जुड़ा हुआ है। इस बारे में हम कुछ भी कहने में असमर्थ हैं। कार्यकर्ताओं की भावनाओं से पार्टी नेतृत्व को सूचित किया जाएगा। नेतृत्व का जो भी फैसला होगा, उसके अनुसार पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के डुमरियागंज के लोकसभा प्रभारी शबरेज रिजवी ने कहा कि टिकट बंटवारे में हमारे स्तर से कोई निर्णय या भूमिका का निर्वहन नहीं किया गया है। पार्टी के नियमों के अनुसार ने टिकट दिया गया है। जिस तरह की प्रक्रिया अपनाने का आरोप लगाया जा रहा है, वह पूरी तरह निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें