फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस के जरिए बिजली सप्लाई से खतरा

Sun, 05 Jan 2014 05:43 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील के चेतिया बाजार में आज भी बांस बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति हो रही है। पिछले 23 वर्षों से यह सिलसिला जारी है। उपभोक्ताओं ने इसकी कई बार शिकायत विभाग से की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय जनप्रतनिधि भी समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। इससे आए दिन लो वोल्टेज, फाल्ट की समस्या से पूरा इलाका जूझ रहा है। यहां के लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

भारी इंतजार के बाद यहां बंासी तहसील के चेतिया बाजार स्थित चौराहे पर बिजली आई। तब यहां बांस बल्ली के सहारे विद्युत सप्लाई चालू की गई। 23 साल बीतने को है, लेकिन विभाग की तरफ से आज भी उन्हीं जर्जर बांस बल्ली के सहारे विद्युत सप्लाई की जा रही है। इसकी वजह से आए दिन लो वोल्टेज, फाल्ट की समस्या बनी रहती है।
चौराहे के प्रकाश चौरसिया, सुनील वर्मा का कहना है कि यह समस्या पिछले 23 वर्षों से बरकरार है। इसकी वजह से आए दिन लो वोल्टेज की समस्या रहती है। हल्की हवा चलने पर भी अक्सर तार टूट कर गिर जाते हैं, इससे हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। चौराहे के हीरा लाल वर्मा, राकेश कुमार अग्रहरि, अशर्फी चौधरी, नानकराम, रमेश आदि लोगों का कहना है कि तार टूटने से कभी-कभी दो सप्ताह तक बिजली नहीं आती।
विज्ञापन

इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को भी है, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया। इन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, जिससे की हम लोगों को भी विद्युत आपूर्ति सही ढंग से मिल सके।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अभियंता पीएन प्रसाद का कहना है कि सर्वे हुआ है। जल्द ही यहां पोल लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें