फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चोर समझकर अधमरा किया

Sat, 04 Jan 2014 05:44 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यालय स्थित इंदिरानगर मोहल्ले में गुुरुवार रात एक युवक को चोर समझकर बुरी तरह पीट दिया गया। साथ ही धारदार हथियार से उसके ऊपर हमला किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के घर वालों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कृष्णानगर निवासी कक्कू को इंदिरानगर मोहल्ले में कुछ लोगाें ने चोर-चोर कहकर गुरुवार रात बुरी तरह पीट दिया। उसकी तब तक पिटाई की गई, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। लोगों ने सूचना रात में ही थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल कक्कू को जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
पुलिस ने बताया कि कक्कू इंदिरानगर में रामानंद यादव के घर में चोरी की नीयत से घुसा था। उसके साथ तीन अन्य लोग भी थे। कक्कू के पकड़े जाने के बाद साथ के लोग भाग खड़े हुए। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इस मामले में रामानंद यादव की तहरीर पर कक्कू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ कक्कू के भाई भानु श्रीवास्तव उर्फ विश्वजीत का कहना है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की गई है। शुक्रवार सुबह मुझे सूचना दी गई कि भाई का एक्सीडेंट हो गया है। जब अस्पताल पहुंचा तो देखा कि उसे धारदार हथियार से मारा गया है। पुलिस इस मामले में भ्ााई फंसा रही है।
चोरी और मारपीट में उलझा मामला
इस घटना की चर्चा पूरे शहर में थी। लोगों के जेहन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे। लोगों का कहना है कि अगर युवक चोरी करने गया था, तो उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द करना चाहिए था। इतना मारने की क्या जरूरत थी। साथ ही इस मामले में पुलिस ने इस एकतरफा कार्रवाई की। यह घटना चोरी और मारपीट के बीच उलझकर रह गई है। दबी जुबान से लोगों का कहना है कि मामला कुछ और है लेकिन चोरी की कहानी बताकर दबाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें