फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भरो आंदोलन की बनाई गई रणनीति

Sun, 15 Dec 2013 05:42 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक मुख्यालय स्थित एक हाल में आयोजित हुई। इसमें सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ 19 दिसंबर को होने वाले जेल भरो आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष शंभू नाथ गुप्ता ने कहा कि सरकार केवल धोखा दे रही है। ऐसे में शिक्षकों को जागरूक होने की जरुरत है। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर से जेल भरो आंदोलन के लिए मंडलवार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक पदाधिकारी जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में जाकर जागरूकता अभियान में हिस्सा लेंगे। साथ ही बताया कि विधान परिषद सदस्य चेत नारायन सिंह, राजबहादुर सिंह चंदेल के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके बाद जेल भरो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान बैठक में मंत्री गुलाब मौर्य, विजय बहादुर सिंह, विनय अनमोल, अजय यादव, रजनी रंजन, रुद्र नरायन, आशीष श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें