सिद्धार्थनगर। मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार व विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी डीएम/सीडीओ अखिलेश तिवारी ने कर्मियों को मानवाधिकार का शपथ दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रकृति ने बिना भेदभाव के सभी लोगों को समान अधिकार दिया है, तो मानव को उनका अधिकार स्वाभाविक रूप से मिलना चाहिए।
सीडीओ ने कहा कि मानवाधिकार का संरक्षण हमारा धर्म है। इसीलिए मानवाधिकार आयोग का गठन भी किया गया है। हमारे संविधान में हर वर्गों के संरक्षण व समसरता की बात कही गई है। इससे राष्ट्र को मजबूत व समृद्ध बनाने में सहयोग मिलेगा। कलेक्ट्रेट में स्टेनो बलदाऊ शर्मा, जेए रामकेवल, पुरूषोत्तम लाल श्रीवास्तव, बद्री प्रसाद, राजकिशोर, पीके सिंह, नजमुल हुदा, सुरेश सिंह, शिवपूजन सूर्यलता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। जबकि विकास भवन में सिद्धार्थशंकर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीडभ्ओ मोतीलाल व्यास, डीपीआरओ आरके मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में कृषि भवन में भी आयोजन हुआ। डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजीव कुमार के नेतृत्व में लोगों ने मानवाधिकारों के संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी, अपर जिला कृषि अधिकारी बीपी पाठक आदि मौजूद रहे।