फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब लड़के की पेड़ से लटकती मिली लाश

Tue, 01 Oct 2013 05:37 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। शुक्रवार को घर से स्कूल जाने के बाद गायब छात्र की सोमवार की सुबह लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छात्र की नृशंस हत्या कर स्कूल से करीब 500 मीटर की दूरी पर आम के बगीचे में पेड़ से लाश लटका दी गई थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को पेड़ से नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की लाश देखने से लग रहा था कि उसके चेहरे और सीने पर एसिड डाला गया हो।
विज्ञापन

डुमरियागंज थानाक्षेत्र के हरिबंधनपुर गांव निवासी राकेश चौबे का 16 वर्षीय लड़का बृजेश चौबे पथरा थानाक्षेत्र के ककरापोखर चौराहे स्थित हामिद कासिम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौ में पढ़ता था। शुक्रवार को वह घर से तैयार होकर स्कूल के लिए निकला था। मगर शाम को छुट्टी के बाद भी वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद घरवालों ने उसकी बहुत तलाश की। मगर वह नहीं मिला। शनिवार को भी घरवालों ने उसे ढूढ़ा मगर उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। जिसके बाद घरवालों ने पथरा थाने में तहरीर देकर बृजेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सोमवार की सुबह औसानकुईयां गांव के पूरब उसके स्कूल से 500 मीटर की दूरी पर स्थित आम के बगीचे में लोगों ने पेड़ से एक लटकती लाश देखी। जिसकी पहचान छात्र बृजेश के रुप में हुई। मौके पर डुमरियागंज पुलिस भी पहुंच गई। लाश को स्कूल ड्रेस के शर्ट से बांधकर लटकाई गई थी। लाश के शिनाख्त के लिए बृजेश के पिता राकेश को बुलवाया गया। राकेश ने बेटे की लाश देखा तो उसके होश उड़ गए। वह दहाड़े मारकर रोने लगा। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या कर पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे और सीने पर एसिड भी डाला गया हो। हालांकि बृजेश की हत्या कैसे हुई इसकी वास्तविकता पीएम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगी।
छात्र की लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दिया है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा। छात्र की मौत कैसे हुई है बताना मुश्किल है, पोस्टमार्टम के बाद कुछ खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामाशीष सिंह यादव, एसओ डुमरियागंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें