फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से बच्चे की मौत

Fri, 27 Sep 2013 05:37 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। बुधवार की सुबह एक दस वर्षीय बालक की नहर में डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ नहर की पटरी पर खेल रहा था। ग्रामीणों के करीब एक घंटा के ढूढ़ने के प्रयास के बाद उसकी लाश मिली।
विज्ञापन

भवानीगंज थानाक्षेत्र के बनगंवा नानकार गांव में अपने नाना बुल्लाहे पुत्र अलादीन के घर रह रहे नौशाद पुत्र अशरफ (10 साल) बुधवार की सुबह गांव के पूरब स्थित नहर की पटरी पर अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। खेलते खेलते वह वहां पर बने पुल के ऊपर चढ़ गया। दौड़-भाग के खेल में अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नहर में गिर पड़ा। पानी अधिक होने के कारण वह उसमेें डूबने लगा। उधर उसके साथ खेल रहे लड़के शोर मचाने के बजाए डर से गांव की तरफ भाग आये। जहां उन्होंने नौशाद के नहर में गिरने की बात बताई। जब तक गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक नौशाद गहरे पानी में डूब चुका था। गांव वालों के करीब एक घंटा के प्रयास के बाद नौशाद की लाश मिली। जिसे उसके घरवालों ने पूरे रीति रिवाज के साथ दफना दिया। वह उतरौला कोतवाली के हाशिमपारा गांव का रहने वाला था। इस संबध में भवानीगंज एसओ वंशराज ने बताया कि बच्चे के डूबने की खबर मिली थी। जिसे उसके घरवालों ने दफना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें