डुमरियागंज। जंगली सूअर ने बगीचे में बागवानी कर रहे एक अधेड़ पर रविवार को हमला बोलकर घायल कर दिया। हमले के बाद भाग रहे सूअर को गांववालों ने घेरकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बेंवा सीएचसी लाया गया। जहां उसका इलाज कर उसे वापस घर भेज दिया गया। भवानीगंज थानाक्षेत्र के भड़रिया बाजार के पश्चिम दिशा में स्थित आम के बगीचे में बागवानी कर रहे 45 वर्षीय कौसर अली पुत्र साहब अली के ऊपर अचानक जंगली सूअर ने हमला बोल दिया। जिससे कौसर का पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद चौराहे की तरफ भाग रहे जंगली सूअर को गांव के लोगों ने घेर कर मार डाला। वहीं घायल कौसर को उसके घरवाले इलाज के लिए बेंवा सीएचसी ले गये। जहां उसके पैर का इलाज कर उसे वापस घर भेज दिया गया।