फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिरों के कई प्रस्ताव पारित

Thu, 27 Dec 2012 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति अंतर्गत संचालित जिले के 35 सरस्वती शिशु मंदिर और विद्या मंदिरों की संयुक्त बैठक बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर मधुकरपुर में हुई। इसमें शिक्षा समिति के जिला मंत्री शंभू नाथ गुप्त ने कहा कि नेपाल सीमा अंतर्गत अलीगढ़वा में संचालित स्कूल में नए कक्ष, शौचालय तथा बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही अन्य प्रस्ताव भी पास किए गए।
विज्ञापन

जिला मंत्री ने कहा कि शाहपुर में अतिरिक्त भूमि क्रय करने का प्रस्ताव पारित हो गया है। जबकि महथा बानगंगा में अतिरिक्त कक्षा का प्रस्ताव पास हुआ। अध्यक्ष राम चंद्र चौधरी के प्रस्ताव पर ककरहवा और खुनियाव में निर्माण तथा मधुकरपुर में बाउंड्रीवाल की सहमति दी गई।
बैठक में जनशिक्षा समिति के प्रदेश मंत्री डॉ. हरेश प्रताप सिंह, प्रदेश निरीक्षक संतोष सिंह, विभाग प्रचारक श्रीराम, कौशलेेंद्र शुक्ल, बैरिस्टर, मदन सिंह, सुरेंद्र मिश्र, अखिलेश नरायन श्रीवास्तव, गुलाब चंद्र गुप्त, राम सिंह, महादेव, प्रहलाद पांडेय, अंगद पाठक, कृष्णदेव पांडेय, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें