फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़नी में जाम से लोग हलकान

Thu, 27 Dec 2012 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बढ़नी कस्बा इस समय अतिक्रमण की चपेट में है। नेपाल सीमा के इस कसबे में अतिक्रमण ऐसा है कि लोगाें का राह चलना मुश्किल हो गया है। कसबे में सड़क के नाम पर केवल माल गोदाम रोड भर है। यहां पर गलियों को छोड़कर जाने के लिए और कोई स्थान नहीं है। धर्मकाटा से लेकर कस्टम बैरियर तक अतिक्रमण की वजह से स्थानीय लोगाें को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
विज्ञापन


बढ़नी कस्बे के मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ के दुकानों के सामने साइकिल से लेकर चौपहिया वाहनों की भरमार है, जो बीच सड़क पर ही खड़े रहते हैं। अतिक्रमण की वजह से दुकानदारों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बताते हैं कि कस्बे की सड़क पर खड़े वाहन स्थानीय लोगों के नहीं होते। ये वाहन उन लोगों के होते हैं, जो नेपाली कस्बा कृष्णानगर बाजार करने आते हैं। इस मार्ग के आखिरी छोर पर यानी चमनगंज मोहल्ले में प्रतिदिन एक दर्जन सरकारी गैर सरकारी वाहन खड़े रहते हैं। यहां पर तो कुछ रिहायशी मकान ऐसे हैं, जहां अतिक्रमण के चलते उनका घरों से निकलना दुश्वार हो जाता है।
इसके अलावा रेलवे स्टेशन होते हुए नेपाल मार्ग को जोड़ने वाले कस्बे के मुख्य मार्ग पर गौर करें तो यहां भी अतिक्रमण ही दिखता है। सड़क के दोनों तरफ बेतरतीब खड़े वाहनों से दुर्घटना का भय बना रहता है। फिलहाल कस्बे के दो प्रमुख मार्ग अतिक्रमण की गिरफ्त में हैं। इस ओर न तो नगर पंचायत का ध्यान है और न ही स्थानीय प्रशासन का। कस्बे के जब दो प्रमुख मार्गों का यह हाल है तो नगर के गली और मोहल्लों का क्या हाल होगा, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। चट्टी बाजार के नाम से मशहूर यहां के पुराने बाजार में संभल कर आना जाना लोगों की मजबूरी है। व्यक्ति एक दूसरे से सट कर ही सड़कों पर चल सकता है। कस्बे के युवा सपा नेता निसार अहमद बागी का कहना है कि अतिक्रमण की समस्या को कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखा गया, लेकिन अब तक इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिसकी वजह से पूरा कस्बा अतिक्रमण की चपेट में है। नगर के मजकुल्ला, आशीष अग्रहरि, राजेश चौधरी आदि लोगों का कहना है कि बस स्टाप से लेकर बढ़नी के चमनगंज कस्बे में अतिक्रमण आम बात है। इस वजह से आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार होते हैं। उन लोगों का कहना है कि जेसीबी मशीन तीन वर्षों से हटाई नहीं गई है, जबकि इसके लिए कई बार प्रशासन को अवगत भी कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम उपाध्याय का कहना है कि अतिक्रमण की चपेट में बढ़नी कस्बा है। अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित किया गया है। इसके लिए उन लोगाें से कहा भी गया है कि वे लोग जल्द ही अतिक्रमण हटा लें, लेकिन वे लोग अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं। इस मामले में एसडीएम के सहयोग से जल्द ही अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

नीरज मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें