सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन पर सोमवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। आज के परिप्रेक्ष्य में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के विचार विषय पर आयेाजित गोष्ठी को संबोधित करते जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह ने कहा कि समाज को न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ता पूरी व्यवस्था से लड़ता है। कहा कि डॉ. प्रसाद ने समाज को एक आदर्श विचारधारा दी।
वहीं, अधिवक्ता रामशंकर पांडेय ने कहा कि बाबू राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता समुदाय के आदर्श और प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर पूरी निष्ठा व ईमानदारी से चलने की जरूरत है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एचएन उपाध्याय, अब्दुल सत्तार व उदयभान पांडेय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी, श्यामनारायण मौर्या, शिवप्रसाद तिवारी, राघवेन्द्र प्रताप सिंहह व रामचंदर गुप्ता आदि शामिल रहे।
इस अवसर पर अधिवक्ता अश्वनी श्रीवास्तव, काजी खलीकुर्रहमान, अनिल सिंह, सीताराम यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रामशंकर यादव, चक्रवर्ती नाथ त्रिपाठी, पुष्पा भारती, बुद्धिसागर पांडेय, स्वतंत्र पांडेय, मनीष श्रीनेत, निजामुद्दीन अहमद, एहत्सामुद्दीन अहमद सिद्दीकी, एजाज अहमद, सुधीर श्रीवास्तव, पंचराम यादव व जगदीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार दीवानी कोर्ट परिसर में भी अधिवक्ता दिवस का आयोजन किया गया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर गंगाराम पांडेय, जगदीश प्रसाद द्विवेदी, शिवप्रसाद राही, संजय श्रीवास्तव, ओंमशंकर पांडेय, परमहंय त्रिपाठी, सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय, सिद्धनाथ पांडेय, अखिलेश नारायण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में समाजवादी अधिवक्ता सभा उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध कुमार यादव की अध्यक्षता में डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिन अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। यादव ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ताओं के आदर्श थे, उनके सिद्धांतों से अधिवक्ता समुदाय समेत सभी को शिक्षा लेनी चाहिए। इस अवसर पर कमलापति दूबे, गणेश शंकर यादव, राजीव कलहंस, राजकुमार श्रीवास्तव, बुद्धिसागर पांडेय, स्वतंत्र पांडेय, रामसूरत यादव, धीरेन्द्र सिंह, मुक्तिनाथ यादव व राजेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
वहीं, डुमरियागंज कार्यालय के अनुसार तहसील स्थित प्रोग्रेसिव सिविल बार एसोसिएशन के कार्यालय पर सोमवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू की जयंती मनाई गई। इस मौके पर एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र ने किया।
कार्यक्रम में मिश्र ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के महान विधिवेत्ता थे। साथ ही उन्होंने समाज को एक आदर्श राजनीतिक विचारधारा से जोड़ा। अधिवक्ता दिवस पर आयोजित बाबू के 128वें जयंती पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें अधिवक्ताओं ने उनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़कर काम करना उनकी विशेषता थी। विदेशी यात्राओं के दौरान उनकी विद्वता व सादगी के चलते उन्हें भारतीय संत की संज्ञा दी जाती थी।
कार्यक्रम में शिवशंकर चतुर्वेदी, अशोक श्रीवास्तव, रामकीर्ति गुप्ता, राधेश्याम वरुण, जलाल अहमद, शंभू प्रसाद श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।