फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उनके मन की आंखों में बसता है सुंदर जहां

Tue, 04 Dec 2012 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विश्व विकलांगता दिवस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौगढ़ के प्रांगण में सोमवार को वार्षिक क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीएम ह्षिकेश यशोद भास्कर ने कहा कि दृष्टिबाधित, श्रवणबाधितों में एक स्वस्थ मनुष्य से अधिक सीखने की क्षमता होती है। यही नहीं ईश्वर यदि इन्हें विकलांग के रूप में भेजता है तो इन्हें तीसरे नेत्रों जैसे मस्तिष्क से परिपूर्ण भी बनाते हैं। डीएम ने बीएसए भूपेंद्रनारायण सिंह को इस कार्यक्रम के आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाने चाहिए। बीएसए ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इस जिले में बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह कार्यक्रम इसी की एक कड़ी है। कुमारी सोनम व सिग्मा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सह समन्वयक राकेश सिंह, सह समन्वयक शिक्षा नागेंद्र सिंह, बीईओ शिवप्रकाश, सहसमन्वयक बालिका शिक्षा सुरेंद्र श्रीवास्तव, अभय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
डीएम की परीक्षा में खरी उतरी सोनम
डीएम ने दृष्टिबाधित बालिका सोनम से कुछ लिखने को कहा जिस पर उसने संदेश लिखा कि आज विश्व विकलांग दिवस है लेकिन हम किसी से कम नहीं हैं। इसकी लिखावट देखने के लिए डीएम व सोनम को उपस्थित दर्शकों ने घेर लिया। सोनम की इस कला एवं आत्मविश्वास ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। वहीं, अंध विद्यालय के बच्चों ने जब तबले की धुनों सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की तो दर्शक मुग्ध हो गए। सभी ने इनकी असीम क्षमता को सराहा।
विज्ञापन

जलेबी दौड़ को भी सराहा
जिला व्यायाम शिक्षक जिशान खलील ने सीटी बजाकर विकलांगों की ट्राईसाइकिल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिसमें अशोक प्रथम, अजय देवगन द्वितीय, चंदन तीसरे स्थान पर रहे। जबकि जलेबी दौड़ में करीना प्राथमिक विद्यालय मदरहना प्रथम, अन्नू कसौधन तेतरी द्वितीय, जया मुड़िला तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें