फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने निकाली रैली

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को राजा रतन सेन इंटर कालेज और डिग्री कालेज के कैडेट्स ने रैली निकली। इस रैली के माध्यम से समाज को पर्यावरण सुरक्षा, नशाखोरी, भ्रष्टाचार और एड्स जैसी लाइलाज बीमारी के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

रैली को हरी झंडी दिखाने से पूर्व मुख्य अतिथि तथा रतन सेन महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ. हरेश प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरिशंकर त्रिपाठी ने बच्चों को त्याग, समर्पण, देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। लेफ्टिनेंट परमानंद पांडेय ने एनसीसी की स्थापना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं. हृदय नाथ कुंजरू की अध्यक्षता में गठित राष्ट्रीय कैडेट कोर समिति की सिफारिश के आधार पर अप्रैल 1948 को संसद में राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिनियम बनाया गया। इसके बाद देश के स्कूलों, कालेजों और विश्वविद्यालयों में एनसीसी की स्थापना की गई। उन्होंने बताया कि इसी के फलस्वरूप नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में एनसीसी का स्थापना दिवस मनाया जाता है। रैली की अगुवाई केयर टेकर संदीप कुमार सिंह और डॉ. राजेश कुमार यादव ने की। इस रैली में दर्जनों कैडेट्स शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें