शोहरतगढ़। अपना धान लेकर किसान निर्धारित क्रय केंद्रों पर जाने के बजाय दूसरे केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इससे हो रही दिक्कतों से निपटने के लिए एसडीएम शोहरतगढ़ ने निर्देश जारी कर संबंधित गांवों के किसानों को निर्धारित धान क्रय केंद्र पर ही धान क्रय करने को कहा है।
किसानों से धान क्रय करने के लिए तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़ में विभिन्न एजेंसियों के क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी क्रय केंद्रों के लिए अलग-अलग गांवों के किसानों को धान क्रय करने के लिए क्रय केंद्रों का निर्धारण किया गया है। निर्धारित केंद्रों पर जाने के बजाए दूसरे एजेंसियों से अटैच गांवों के किसान अपना धान लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे में क्रय केंद्र प्रभारियों के सामने दिक्कत आ रही है। एसडीएम शोहरतगढ़ भवानी सिंह ने निर्देश जारी कर कहा है कि संबंधित गांवों के किसान अपने लिए निर्धारित क्रय केंद्रों पर धान क्रय करने को लेकर जाएं।