फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती की घटना के खुलासे की मांग

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। रविवार की रात हुई डकैती की घटना का खुलासा न होने पर बसपा ने सड़क पर उतरने का ऐलान किया है। मंगलवार की देर शाम बसपा कार्यालय पर हुई बैठक में डुमरियागंज विधान सभा प्रभारी सैय्यदा खातून ने डकैती की निंदा की। कहा कि इस घटना से पुलिस की सक्रियता की पोल खुल गई है।
विज्ञापन

खातून ने कहा कि डुमरियागंज में यह पहली डकैती की घटना है, जो पुलिस बूथ और वर्तमान विधायक के घर के पास हुई है। सपा सरकार में पुलिस प्रशासन के लोग भी निष्क्रिय हो गए हैं। इससे लगातार घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। घटना को 40 घंटे बीत चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस हवा में हाथ-पैर मार रही है। व्यापारियों में दहशत है। उन्होंने जल्द डकैती का पर्दाफाश करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर ऐसा नही हुआ तो व्यापारी संगठनों के साथ बसपा कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर बच्चाराम बौद्ध, अनिल गौतम, सुंदर पांडेय, इकबाल, चंद्रिका मौर्या, चिन्ने, फुजैल अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें