फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल पर बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद निर्मल खत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव आने वाला है। ऐसे में विपक्षी पार्टियां कांग्रेस को घेरने में जुटी हैं। अरविंद केजरीवाल यदि दो सौ से ढाई सौ लोगों को साथ लेकर सिर्फ आरोप मढ़ रहे हैं तो यह भी इसी साजिश का हिस्सा है। सिर्फ आरोप लग जाने से कोई दोषी नहीं हो जाता है। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचारियों की कोई जगह नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्रियों राजा, कलमाड़ी, चव्हाण का हश्र हम सबने देखा है। यदि कोई भ्रष्टाचार करेगा तो कांग्रेस शासनकाल में उसकी जगह जेल होगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सांसद जगदंबिका पाल के साथ उन्होंने जिले के आधा दर्जन उन गांवों का दौरा किया, जहां बरसात के मौसम में आई बाढ़ ने तबाही मचाई थी। दौरा करने के बाद वह शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि काला धन को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। तीन-तीन एजेंसियां जांच कर रही हैं। दिसंबर 2012 तक एजेंसियां रिपोर्ट दे देंगी। इस मुद्दे को लेकर अनावश्यक ढंग से कांग्रेस को घेरा जा रहा है, क्योंकि अन्य के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति पर आजादी है। यदि किसी का कोई अपना तर्क है तो उससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।
एनडीए को आड़े हाथाें लेते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में यदि कोई राजनीतिक दल सबसे आगे है तो वह भाजपा ही है। बंगारू लक्ष्मण पर आरोप लगे और कार्रवाई क्या हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन छवि साफ है। वह ईमानदार हैं। जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तो बोफोर्स को लेकर उनकी भी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया था। अब वही इतिहास दोहराया जा रहा है। पर इससे कोई विशेष फर्क नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें