फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से रुपये चुराने वाले धराए

Sun, 22 Jul 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शनिवार को एसओजी और उसका थाने की पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया, जो एटीएम कार्ड चुराकर उसका गलत इस्तेमाल करते थे। गिरोह के सदस्य उसका थाना अंतर्गत कूड़ा नदी के पास पकड़े गए। इनके पास से अलग-अलग बैंकों के 22 एटीएम कार्ड बरामद हुए। पुलिस का मानना है कि इन कार्डों से लाखों रुपये का चूना ये अब तक लगा चुके हैं।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी लालजी यादव और उसका थाने के एसओ आनंद कुमार गुप्त ने एटीएम कार्ड चोरों के गिरोह को पकड़ने के लिए एक टीम गठित कर रखी थी। मुखबिर ने सूचना दी कि दो व्यक्ति एक कार से उसका थाना क्षेत्र के पतारसी और सुरागरसी से नौगढ़ की तरफ जा रहे हैं। इस पर सक्रिय हुई टीम ने कूड़ा नदी के पास उस कार को रोका। उसमें सवार दो व्यक्ति भागने की कोशिश किए, पर उन्हें पकड़ लिया गया। पकड़े गए में से एक ने अपना नाम मिथलेश कुमार सिंह निवासी ग्राम भगौतीपुर, थाना शाहपुर, जिला पटना, बिहार बताया। जबकि दूसरे ने अपना नाम बृजेश कुमार पांडेय निवासी ग्राम कपरवार घाट थाना बरहज, जिला देवरिया बताया। तलाशी के दौरान मिथेलश कुमार सिंह के पास से विभिन्न बैंकों के 12 एटीएम और बृजेश पांडेय के पास से 10 एटीएम कार्ड पाए गए। इनके पास से ड्राइविंग लाइसेंस भी पाया गया, जो फर्जी था। पुलिस के मुताबिक बिहार में मिथलेश पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।
एएसपी ने बताया कि ये ऐसे लोगों को अपना शिकार बनाते थे जो अपने एटीएम कार्ड से पैसा नहीं निकाल पाते थे। उनकी मदद करके उनके एटीएम से पैसा निकालते थे। इस दौरान एटीएम कार्ड को बदलकर उनका पिन नंबर जान लेते थे और दूसरी जगह जाकर उसी एटीएम से पैसा निकाल लेते थे। दोनों पिछले दो वर्षों से ऐसा कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक मिथलेश ने बताया कि इस तरह से जुटाए पैसों से उसने गोरखपुर के बशारतपुर मोहल्ले में बीस लाख का मकान खरीदा है और एक गाड़ी भी है। छह लाख रुपये का कर्ज भी वह जमा कर चुका है। एएसपी ने बताया कि इस गिरोह का मास्टर माइंड पटना का ओमकार है, जो इस समय बिहार के जेल में बंद है। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज करके इनका चालान कर दिया। इन शातिरों की गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि मानते हुए एएसपी प्रमोद कुमार ने पुलिस टीम को 5000 रुपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


इन इन बैंकों के मिले एटीएम कार्ड
उसका बाजार। दोनों के पास से करीब 22 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। इसमें एसबीआई के एटीएम कार्ड हैं, जो सुरेश कुमार मिश्र, दशरथ, जितेंद्र कुमार कुशवाहा, शंभू निषाद, दिनेश कुमार, शोहराती देवी, अमृत सिंह और दिनेश के नाम से है। इसी प्रकार पीएनबी से जारी वकील कुमार और कारपोरेशन बैंक से शमशाद का, बैंक आफ बड़ौदा से योगेंद्र यादव का एटीएम भी इनके पास मिला। जबकि डीएल पर फोटो बृजेश पांडेय का है, जबकि वह किसी राजीव रंजन के नाम का है।

पूरे पूर्वांचल में फैला था नेटवर्क
सिद्धार्थनगर। एटीएम कार्ड चोर एक टारगेट बनाकर चलते थे और एक दिन में करीब 200 किलोमीटर की यात्रा करते थे। ये पूर्वांचल के दस जिलों में अपना कार्य करते थे। विशेष रूप से संतकबीरनगर, गोरखपुर, बनारस, लखनऊ, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बहराइच, बलरामपुर, आदि जिलों में ये लोग एटीएम कार्डों की हेराफेरी करके पैसा निकालते थे। इनका शिकार भोलेभाले लोग ही होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें