फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के बाद हत्या की आशंका

Sat, 07 Jul 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कपिया चौराहा स्थित नहर के किनारे हुई छह वर्षीय मासूम की मौत की गुत्थी उलझ गई है। घटना को दो दिन बीत गए, पुलिस ने मुकदमा तक नहीं दर्ज किया। परिस्थितियां कुछ और ही इशारा कर रही हैं। लोग रेप के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए पुलिस का कहना है कि पानी के भीतर दम घुटने से बालिका की मौत हुई है। हालांकि बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही असल कहानी सामने आ पाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कटहना निवासी एक व्यक्ति चिल्हिया थाना अंतर्गत कपिया चौराहे पर छप्पर के मकान में चाय की दुकान चलाता है। वह उसी दुकान में ही अपनी पत्नी तथा छह वर्षीय बेटी के साथ रहता था। चार जुलाई की रात वह दुकान बंद करके वह अपने परिवार वालों के साथ सोने चला गया। जब देर रात उसकी नींद खुली तो उसकी छह वर्षीय बेटी बिस्तर से गायब थी। उसके बाद परिवार के लोगाें के साथ ढूंढने लगा, लेकिन बेटी का कही भी पता नहीं चल सका। जबकि पांच जुलाई की सुबह नहर किनारे उसकी लाश मिली। घटनास्थल और शव की स्थिति देखकर लोग इसे सामान्य मौत नहीं मान रहे हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हो गया। सूत्र बताते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई गंभीर बातें सामने आईं, लेकिन पुलिस इसे बता नहीं रही। एसओ रामआशीष यादव का कहना है कि मासूम की मौत पानी में दम घुटने से हुई है। वहीं शव देखने वालों का कहना है कि मासूम के शरीर पर खरोंच के निशान थे। शव जब मिला तभी उसके गाल पर खरोच के निशान मिले थे। ऐसे में अगर उसकी मौत पानी में डूबने से होती है तो सवाल यह उठता है कि उसके शरीर पर निशान कहां से आए? वहीं घटना स्थल से उसके घर की दूरी करीब 100 मीटर है। ऐसे में वह इतनी रात को अगर नहर में डूबती है तो क्या वह चिल्लाई नहीं। इन सवालों का जवाब पुलिस के पास भी नहीं है। हद तो यह कि अब तक पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया है। वहीं भाजपा नेता लालजी त्रिपाठी का कहना है कि मासूम की हत्या को पुलिस दबाना चाहती है। परिस्थितियां बालिका के साथ रेप होने की आशंका जता रही हैं, लेकिन पुलिस न जाने किस दबाव में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर भाजपा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें