फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जागरूकता से कुपोषण रुकेगा’

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। प्राथमिक विद्यालय नीबी दोहनी में रविवार को स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को जागरूक होने को कहा गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में बीईओ गोपाल मिश्र ने कहा कि शिक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य से ही कुपोषण पर रोक लगाई जा सकती है। इसके लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों का जागरूक होना आवश्यक है। सरकार की योजनाओं का लाभ जनता आज भी जानकारी के अभाव में नहीं पा रही है। शिक्षा से ही लोगों में जागरूकता आएगी। सभी जिम्मेदार नागरिकों को ‘स्कूल चलो अभियान’ को सफल बनाना चाहिए। बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए नजदीकी पाठशाला में दाखिला करवाना चाहिए। नौगढ़ पीएचसी की एएनएम राधा सिंह ने कहा कि महिलाओं और शिशुओं में कुपोषण खानपान में लापरवाही से होता है। इसके लिए जच्चा-बच्चा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच होनी चाहिए। चिकित्सकों की सलाह का पालन करना चाहिए। तभी जाकर कुपोषण से मुक्ति मिलेगी। गांव की जागरूक महिलाओं को बाल विवाह, किशोरियों को गर्भधारण से रोकना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को हरी सब्जी, सलाद, दूध, मांस, मछली और अंडा का प्रयोग खाने में करना चाहिए। ग्राम प्रधान राजकुमारी ने सभी महिलाओं को कार्यशाला में मिली जानकारी का अनुपालन करने की सलाह दी। सीडीपीओ बलराम सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि इस गांव को डीएम ने गोद लिया है। ऐसे में योजनाओं का संचालन ठीक से करें। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हेल्थ सुपरवाइजर डीएन तिवारी ने गर्भवती, धात्री, किशोरी महिलाओं को स्वास्थ्य की देखभाल के लिए जानकारी दी। इस दौरान अनीता श्रीवास्तव, उमा त्रिपाठी, रंभा, प्रभावती, सहायिका बरफी, कुसुम आशा किरन, दुर्गावती, राजमती, मनोज सिंह, एनपीआरसी सुरेंद्र प्रसाद, माया, अनीता, पार्वती, ममता, कौशल्या, सुमन, गुड़िया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें