फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की तीन दुकानें सील

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ. सुरेंद्र कुमार के निर्देश पर रविवार को भी खाद की दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान यूरिया एवं अन्य खादों का अधिक मूल्य लेने की शिकायत मिलने पर तीन दुकानें सील कर दी गईं। इससे पूर्व शनिवार को भी जिले के 35 दुकानों पर छापेमारी की गई थी।
विज्ञापन

एसडीएम इटवा रामसूरत पांडेय ने रविवार को खाद की दुकानों पर छापेमारी कर खाद विक्रेता आनंद गुप्ता, श्रवण गुप्ता और फुरकान की दुकान पर विक्रय रजिस्टर, स्टाक आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिक दाम पर खाद बिक्री और अभिलेख में हेराफेरी की बात सामने आई। इस पर एसडीएम खाद की तीनों दुकानों को सील करते हुए अभिलेख साथ उठा ले गए। इससे पहले शनिवार को डीएम के निर्देश पर समस्त एसडीएम समेत उप निदेशक कृषि डॉ. राजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी व विभिन्न अधिकारियों ने खाद की 35 दुकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान आठ दुकानों से खाद के नमूने लिए गए थे। छह दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए थे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। किसानों को उचित दर खाद उपलब्ध कराई जाएगी। इससे लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें