फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी के प्रथम व तृतीय वर्ष में 95 कैडेट चयनित

विज्ञापन
बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में एनसीसी में भर्ती के लिए दौड़ लगाते छात्र। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
एनसीसी के प्रथम व तृतीय वर्ष में 95 कैडेट चयनित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में शनिवार को एनसीसी भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई। प्रथम वर्ष (बी सर्टिफिकेट) के लिए 62 अभ्यर्थियों में 42 कैडेट चयनित हुए। जबकि तृतीय वर्ष (सी सर्टिफिकेट) के लिए 70 अभ्यर्थियों में 43 कैडेट चयनित हुए।
विज्ञापन

महाविद्यालय के एनसीसी सीटीओ दीपक देव तिवारी ने बताया कि कॉलेज में एनसीसी की 126 कैडेट्स की कंपनी है। इसमें शनिवार को 95 कैडेट का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि एनसीसी के माध्यम से छात्रों में अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई जाती है। छात्रों को सैन्य प्रशिक्षण देकर आपात परिस्थितियों में समाज सेवा का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। भर्ती प्रक्रिया 46 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर से आए हुए कर्मियों की देखरेख में हुई। इस दौरान सीनियर कैडेट्स शादाब, शिवप्रकाश गौड़, रविशंकर, संजय, सौरभ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें